{"_id":"68a4e3c2f10babff230c2e96","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-train-rail-traffic-affected-for-35-minutes-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140941-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, 35 मिनट रेल यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, 35 मिनट रेल यातायात प्रभावित
Wed, 20 Aug 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का शव ट्रैक से नहीं हटने तक रेल यातायात प्रभावित रहा। पीछे चल रही तीन पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। 35 मिनट तक ट्रेनें रुकने की वजह से यात्री परेशान रहे।
सोनीपत के शंकर कालोनी निवासी ओमपति (75) मंगलवार सुबह घर से निकली थीं। वह एटलस रोड के पास रोहतक रोड पुल से पहले रेलवे लाइन पार कर रहीं थीं। इसी बीच पानीपत से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन 64002 की चपेट में वे आ गईं।
हादसे में ओमपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया और इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। महिला के गले में धागे से बंधे कपड़े में एक पर्ची मिली, जिस पर बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू के मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने कॉल कर उन्हें सूचना दी। शिनाख्त होने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें
संख्या-- -- ट्रेन का नाम -- -- -- -- -- -- -- -- -- - स्टेशन
64002-- पानीपत-दिल्ली ईएमयू -- -- -- -- -- -- -- - रोहतक रोड पुल के पास
64470-- पानीपत-दिल्ली लेडिज स्पेशल -- -- -- -- -- सोनीपत
64662-- कुरुक्षेत्र-हजरत निजामूद्दीन मेमू, एचएनके -- सांदल कलां
64652-- कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू, केडीएम -- -- -- -- - राजलू गढ़ी
--
ट्रेनें बीच में रुकने से परेशान रहे यात्री
अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर मंगलवार को लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण पैसेंजर ट्रेनों में अधिक भीड़ रही। गाड़ी संख्या 20434 जम्मू मेल 2:20 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:00 घंटे, 64464 पानीपत-नई दिल्ली मेमू 1:10 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 4:45 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:18 घंटे तक की देरी से चलीं।
-- --
वर्जन
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए घटनास्थल पर ही खड़ी रही, शव को हटाने के बाद ट्रेनों को रवाना कर दिया गया था।-एएसआई मोनिका, जांच अधिकारी, जीआरपी
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का शव ट्रैक से नहीं हटने तक रेल यातायात प्रभावित रहा। पीछे चल रही तीन पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। 35 मिनट तक ट्रेनें रुकने की वजह से यात्री परेशान रहे।
सोनीपत के शंकर कालोनी निवासी ओमपति (75) मंगलवार सुबह घर से निकली थीं। वह एटलस रोड के पास रोहतक रोड पुल से पहले रेलवे लाइन पार कर रहीं थीं। इसी बीच पानीपत से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन 64002 की चपेट में वे आ गईं।
विज्ञापन
हादसे में ओमपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया और इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। महिला के गले में धागे से बंधे कपड़े में एक पर्ची मिली, जिस पर बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू के मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने कॉल कर उन्हें सूचना दी। शिनाख्त होने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें
संख्या
64002
64470
64662
64652