फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman defrauded under the pretext of securing a job

Sonipat News: महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 6.50 लाख

Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded under the pretext of securing a job
खरखौदा। गांव सिसाना की महिला सविता से नौकरी लगवाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना खरखौदा में प्राथमिकी देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सविता ने बताया कि हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी में कंप्यूटर टीचर के पदों पर निकली भर्ती के लिए उसने भी आवेदन किया था।
विज्ञापन

बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात रोहित नाम के व्यक्ति से हुई जिसने खुद को जॉब प्लेसमेंट से जुड़ा बताया। रोहित ने ही नौकरी के लिए फार्म भरवाते हुए भरोसा दिलाया था कि यह सरकारी भर्ती है और वह उसका चयन इसमें करवा देगा। आरोपी एक व्यक्ति व तीन महिलाओं के साथ उनके घर आकर साढ़े छह लाख रुपये ले गया था।
विज्ञापन

विश्वास दिलाने के लिए सीमा के नाम का एक चेक भी सुरक्षा के तौर पर दिया और दावा किया कि सीमा की नौकरी गुरुग्राम में लग चुकी है जहां उसे 65 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है। झांसे में आकर सविता ने आरोपियों को पूरी रकम दे दी लेकिन बाद में न तो उनकी नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब सविता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ इंकार कर दिया और उल्टा उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उनके पास लेन-देन से जुड़े स्क्रीनशाॅट, व्हाट्सएप चैट और काॅल रिकार्डिंग मौजूद हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहित सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed