फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman crossing the road to graze cattle dies due to collision with eco van

ईको वैन की टक्कर से पशु चराने गई महिला की मौत

Fri, 28 Oct 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road to graze cattle dies due to collision with eco van
राई। गांव खेवड़ा पावर हाउस के पीछे पशु चराने गई महिला को ईको वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ईको वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी शिव कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी मां गोमती देवी के साथ पशुओं को चराने के लिए गए थे। वह पावर हाउस के पास में पशुओं को चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी मां गोमती देवी किसी कार्य से सड़क पार करने लगी। इसी दौरान बहालगढ़ की ओर से आई ईको वैन ने उनकी मां को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक अपनी वैन को लेकर भाग गया। वह अपनी मां को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी ईको वैन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed