फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman arrested for stealing six Pendol clip

पेंडोल क्लिप चुराते हुए छह महिला गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 06 Oct 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

आरपीएफ की एक टीम ने गश्त के दौरान शुगर-मिल रेलवे फाटक के पास छह महिलाओं को पेंडोल क्लिप चुराते गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरपीएफ की एक टीम शनिवार शाम रेलवे लाइन पर गश्त के दौरान तैनात थी। इस दौरान सुरक्षा बल की टीम ने शुगर फाटक के पास रेलवे लाइन से पेंडोल क्लिप चुराते हुए छह महिलाओं को मौके पर दबोच लिया।

विज्ञापन


 इस दौरान उनके कब्जे से 28 पेंडोल क्लिप बरामद की गईं। पूछताछ में महिला आरोपियों ने शहर के दहिया कालोनी निवासी पारो, बीना, रुमालो, रेखा, सीमा और सुनीता के रूप में अपनी पहचान बताई। पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिये करनाल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ा दी है सुरक्षा
नवरात्रों के बाद दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों के मद्देनजर आरपीएफ  ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर उतरने और चढ़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर भी किया गया है।   


ट्रेन के अंदर जांच के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। गौरतलब है कि रेलवे ने त्यौहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसके अंतर्गत आरपीएफ  को विशेष चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आरपीएफ  के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
-जेएस मलिक, थाना प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed