{"_id":"61f04fc405ec15442240a5a1","slug":"without-showing-vaccination-certificate-will-not-be-able-to-enter-the-republic-day-celebrations-sonipat-news-rtk6366917140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह में बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह में बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
पुलिस लाइन का प्रवेश द्वार। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना रोड पर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बुधवार को होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आने वाले लोगों को प्रमाणपत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में आने वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रवेश द्वार पर दो स्टाल लगाए जाएंगे। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।
पुलिस लाइन में बुधवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली बतौर मुख्यातिथि तिरंगा फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में आने वाले सभी लोगों के लिए नो मास्क, नो वैक्सीनेशन, नो प्रवेश का नियम लागू होगा। समारोह के दौरान बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक सप्ताह पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी
पुलिस लाइन परिसर में समारोह स्थल के प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण शिविर की व्यवस्था की जाएगी। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए दो स्टाल लगाए जाएंगे। एक स्टाल पर कोविशील्ड तो दूसरी पर कोवाक्सिन लगाई जाएगी। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों स्टाल पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर हर व्यक्ति की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
समारोह स्थल के प्रवेश द्वार पर आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों को देखते हुए हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत हैै। कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं, घर से बाहर फेस मास्क पहनकर ही निकलें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। इसके साथ ही समारोह स्थल पर एंबुलेंस सहित चिकित्सकों की टीम की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस लाइन में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रवेश द्वार पर दो स्टाल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। समारोह स्थल के प्रवेश द्वार पर आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। -डॉ. नीरज यादव, उप सिविल सर्जन।