फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Without permission making PPE kits in the home, 550 kits with two arrested.

घर के अंदर बिना अनुमति बना रहे थे पीपीई किट, मशीन व 550 तैयार किट जब्त, दो गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Without permission making PPE kits in the home,  550  kits with two arrested.
दहिया कालोनी में मकान के अंदर से बरामद तैयार की पीपीईं किट - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर की दहिया कॉलोनी में घर के अंदर बिना अनुमति के ही पीपीई किट बनाई जा रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने छापा मारकर एक व्यक्ति को गंदगी के बीच ही पीपीई किट बनाते गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां से पीपीई किट बनाने की मशीनें, रोल व 550 से अधिक तैयार पीपीई किट बरामद की है। आरोपी जींद की कंपनी के लिए पीपीई किट तैयार कर रहा था। पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजय निराला ने सेक्टर-23 चौकी पुलिस को सूचना दी कि दहिया कॉलोनी के एक मकान के अंदर बिना अनुमति के पीपीई किट बनाई जा रही है। जिस पर चौकी प्रभारी उषा व एएसआई मुकेश की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पीपीई किट बनाते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान फूल कुमार के रूप में दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जींद के सफीदो की एपेक्स मेडिविजन इंडस्ट्री के लिए पीपीई किट बना रहा था। उसने बताया कि उसका मालिक सफीदों का रहने वाला मोनी है। वह उसके लिए ही किट बना रहा है। उससे सोनीपत में किट बनाने की अनुमति दिखाने को कहा तो वह कोई अनुमति नहीं दिखा सका। पुलिस ने फूल कुमार के साथ ही उसके मालिक मोनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके से जांच के दौरान कई मशीनें, रोल व करीब 550 तैयार पीपीई किट बरामद की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

तीन वाहनों के आवागमन का पास मिला
पुलिस ने जांच के दौरान फूल कुमार के पास से तीन वाहनों के आवागमन की अनुमति का पास बरामद किया। हालांकि पुलिस वहां से कोई वाहन बरामद नहीं कर सकी। जिसके बाद पुलिस ने पास भी जब्त कर लिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहिया कॉलोनी में एक मकान के अंदर गंदगी के बीच बिना अनुमति के पीपीई किट बनाने की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई कर वहां से एक आरोपी को पकड़ लिया। वहां पर तैयार पीपीई किट के अलावा तैयार करने की मशीन व रोल भी बरामद किया है। बाद में पुलिस ने पीपीई किट बनवा रहे कंपनी के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया।

-ऊषा रानी, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23 सोनीपत।

दहिया कालोनी में पीपीई किट बनाने की सूचना के बाद छापामार कार्रवाई कर जांच करती पुलिस टीम।

दहिया कालोनी में पीपीई किट बनाने की सूचना के बाद छापामार कार्रवाई कर जांच करती पुलिस टीम।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed