फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Winners were honored at the conclusion of the three-day Sanskrit festival

Sonipat News: तीन दिवसीय संस्कृत समारोह के समापन पर विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 14 Aug 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Winners were honored at the conclusion of the three-day Sanskrit festival
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह-2024 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय संस्कृत समारोह संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने शिरकत की। समापन सत्र की अध्यक्षता डीन आर्ट एंड लैंग्वेजेज प्रो अशोक वर्मा ने की। मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. विभा अग्रवाल उपस्थित रही।
विज्ञापन


तीन दिवसीय संस्कृत समारोह के प्रथम दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा दूसरे दिन श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसके विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पोस्टर बनाओ स्पर्धा में सुशिता ने प्रथम, सुमन ने दूसरा व रोमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा महक व सपना को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम, नेहा ने दूसरा व पावनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा सोनिया व विनीता को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. श्रीलेखा चौबे ने मंच संचालन किया।अतिथियों ने छात्राओं की ओर से बनाए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. गीता फोगाट, कन्या गुरुकुल की प्राचार्य सुमिता सिंह, कार्यक्रम सह-संयोजक प्रीति धनखड़ सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed