फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wine shop open time ban businessman to DC to thirty four crore notice

ठेका खोलने से रोका तो डीसी व आबकारी आयुक्त को 34 करोड़ का नोटिस

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने एक शराब ठेकेदार को ठेका खोलने से मना किया तो वह कोर्ट की शरण में चला गया। शराब ठेकेदार ने ठेका खोलने से रोकने पर उपायुक्त, आबकारी आयुक्त व कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान को 34 करोड़ 71 लाख की भारी भरकम राशि का नोटिस दे डाला। इससे प्रशासनिक अधिकारी और औद्योगिक एसोसिएशन सकते में हैं। वहीं, डीसी का कहना है कि लोगों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। इस कारण ठेकेदार को औद्योगिक क्षेत्र में ठेका खोलने से रोका गया है। उसने ठेका कुंडली क्षेत्र के लिए छुड़वाया है। ऐसे में प्रशासन उसे दूसरी जगह जमीन मुहैया कराएगा। साथ ही कोर्ट में डाले गए केस का सुरक्षा को लेकर जवाब भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
शराब ठेके छोड़े जाने के बाद से ही लगातार कहीं न कहीं इनका विरोध चल रहा है। कहीं रिहायशी क्षेत्र में शराब ठेका खोलने को लेकर स्थानीय लोग जाम लगा रहे हैं तो कहीं उपायुक्त से गुहार लगाई जा रही है। कुंडली क्षेत्र में भी शराब ठेका खोलने के लिए एक ठेकेदार ने मंजूरी ली। उसने 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक कुंडली में ठेका छुड़वाया है। मंजूरी मिलने के बाद पानीपत गांव सिवाह के रहने वाले ठेकेदार तेजबीर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही कुंडली औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन सक्रिय हो गई। उन्होंने इसके लिए उपायुक्त व आबकारी आयुक्त को सुरक्षा का हवाला देते हुए औद्योगिक क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने पर आपत्ति जता दी। इस पर प्रशासन ने भी ठेकेदार की चयनित जगह को गलत मानते हुए उन्हें वहां ठेका खोलने की मंजूरी देने से मना कर दिया। इस पर ठेकेदार ने कोर्ट में केस फाइल कर दिया।
विज्ञापन

इनको भिजवाया नोटिस
उसने अपने अधिवक्ता की मदद से उपायुक्त केएम पांडुरंग, आबकारी आयुक्त सुशील गौड़ व एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता को पार्टी बनाकर उनसे 34 करोड़ 71 लाख रुपये दिलाने का नोटिस भिजवा दिया। उन्होंने ठेकेदार का जवाब देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मियों का लगा रहता है आना-जाना
एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना हैै कि जिस स्थान पर शराब कारोबारी की तरफ से जहां ठेका खोला जा रहा है वहां पर कई संस्थान है। यहां तक कि बैंक व अन्य संस्थान भी है। इस क्षेत्र से महिला कर्मियों का भी आना जाना भी लगा रहता है। इसके चलते ही यहां शराब ठेेके का विरोध किया गया था।

लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि, देंगे जवाब
मेरे लिए लोगों की सुरक्षा व उन्हें सुरक्षित माहौल देना सर्वोपरि है। इसी के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्र में शराब ठेका खोलने से मना किया गया है। ठेकेदार को कुंडली क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने से नहीं रोका गया है। प्रशासन उन्हें अलग स्थान पर ठेका खोलने की मंजूरी दे रहा है। उसके बावजूद उन्होंने सिविल कोर्ट में जो केस डाला है उसका जवाब दिया जाएगा।
-केएम पांडुरंग, उपायुक्त सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed