{"_id":"66a52a0b0d624e9bf30dd537","slug":"will-take-strict-steps-to-improve-education-will-have-direct-communication-with-family-members-and-teachers-seema-trikha-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122021-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में सुधार को उठाएंगे कड़े कदम, परिजनों व अध्यापकों से होगा सीधा संवाद : सीमा त्रिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में सुधार को उठाएंगे कड़े कदम, परिजनों व अध्यापकों से होगा सीधा संवाद : सीमा त्रिखा
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में पत्रकारों से बातचीत करती शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाज
सोनीपत। प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में राजकीय स्कूलों में बच्चों के फर्जी दाखिले दिखाए गए थे। जबकि भाजपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर बड़े कदम उठाए हैं। इससे राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ी है। वर्तमान समय में राजकीय स्कूलों में 25 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री शनिवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में आयोजित जिलास्तरीय स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) प्रशिक्षण सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंची थी। वह कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार स्कूलों में शिक्षा के सुधार के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। इस कड़ी में तय किया गया है कि बच्चों के परिजनों व अध्यापकों से सीधा संवाद किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को खत्म नहीं किया जा रहा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सीबीएसई से पढ़ने के सपने को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए हर विधानसभा में तीन मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की योजना है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नीट व अन्य परीक्षाओं में टॉप कर रहे हैं। बोर्ड ने नकल रोकने के लिए व्यापक काम किया है। अब तुरंत यह पता लग जाता है कि पेपर कहां से लीक हुआ है।
कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को कर रही गुमराह : विधायक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस का काम झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना व विकास कार्यों में बाधा डालना है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश के हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले में उन्होंने कहा कि वह कमिशन के आधार पर सरकार चलाने का प्रयास करते थे। जबकि भाजपा मिशन के आधार पर सरकार चलाती है।