{"_id":"68f3f4f933ddbe1a77039f26","slug":"will-boycott-online-work-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143991-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑनलाइन कार्य का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑनलाइन कार्य का करेंगे बहिष्कार
Sun, 19 Oct 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में शनिवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन का जिलास्तरीय सम्मेलन हुआ।
राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने कहा कि सरकार बिना आवश्यक संसाधन दिए कर्मचारियों से ऑनलाइन रिपोर्टिंग करवा रही है। इससे स्वास्थ्यकर्मी आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। कई बार पत्राचार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने की वजह से संगठन 25 अक्तूबर से सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेगा।
राज्य संगठन सचिव शशि बाला ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मचारियों की मांगें वर्षों से लंबित हैं। लगातार प्रयास और वार्ता के बावजूद स्थिति वैसे ही है। इस कारण संगठन ने 6 नवंबर को प्रदेशभर में सिविल सर्जन कार्यालयों पर जिलास्तरीय प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
जिला सचिव राजकुमार नैय्यर ने कहा कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी प्रस्तावित आंदोलन में अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए निर्णायक संघर्ष करेंगे। मंच संचालन नवीन नरवाल ने किया। इस मौके पर बबीता, चंचल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद