फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife shot dead in domestic dispute, married brother-in-law after husband's death

घरेलू कलह में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी

Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wife shot dead in domestic dispute, married brother-in-law after husband's death
गांधी नगर में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के बाद पत्नी की छाती में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। पड़ोस में किराये पर रह रही महिला ने मकान मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस व महिला के परिजनों को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम महिला को गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना कलां का रहने वाला अजय उर्फ देवा अपनी पत्नी सोनिया (32) व चार बच्चों के साथ गांधी नगर में किराये पर रहता है। शुक्रवार रात को वह घर आया तो पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के चलते अजय ने अपनी पत्नी सोनिया की छाती में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी हथियार सहित भाग गया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला उनके कमरे में गई और घटनास्थल को देखकर मामले से मकान मालिक नवीन को अवगत कराया। जिस पर पुलिस व गांव माजरी में रह रहे महिला के परिजनों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सात साल पहले पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे सोनिया के मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सोनू उर्फ अजय के साथ हुई थी। सोनिया को अजय से तीन बच्चे हैं। सात साल पहले सड़क हादसे में अजय की मौत हो गई थी। जिस पर सोनिया का घर बसाने के लिए उसकी शादी अजय के छोटे भाई विजय उर्फ देवा से कर दी गई। विजय से शादी के बाद उसकी बेटी ने एक बेटी को जन्म दिया। उसकी छोटी बेटी अब चार साल की हो चुकी है। उन्हें नहीं पता था कि विजय उर्फ देवा उनकी बेटी को मौत के घाट उतार देगा। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। गांधी नगर में महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती पूछताछ में हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। परिजनों के बयान दर्ज कर उसके अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव का शनिवार को सामान्य अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed