फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife and brother-in-law of the main accused coach arrested in the murder of female wrestler and her brother

महिला पहलवान व उसके भाई की हत्या में मुख्य आरोपी कोच की पत्नी और साला गिरफ्तार

Fri, 12 Nov 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wife and brother-in-law of the main accused coach arrested in the murder of female wrestler and her brother
गांव हलालपुर में हुई पंचायत में ग्रामीणों से बातचीत करते एएसपी डॉ. मयंक गुप्ता व डीएसपी जोगेंद्र - फोटो : Sonipat
गांव हलालपुर की सुशील कुश्ती अकादमी में बुधवार को महिला पहलवान निशा और उसके भाई सूरज की हत्या के मामले में नामजद मुख्य कोच की पत्नी सुजाता और उसके साले अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी ने आरोपियों को डीघल रोड रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। साथ ही पंचायत में कुछ लोगों ने पांच लाख का इनाम घोषित करने, मुख्य आरोपी का एनकाउंटर करने व अन्य की संपत्ति अटैच करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

गांव हलालपुर की महिला पहलवान निशा और उसके छोटे भाई सूरज की बुधवार दोपहर गांव में स्थित कुश्ती अकादमी में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मां धनपति को भी गोली मारी गई थी, वह पीजीआई में उपचाराधीन हैं। धनपति ने हत्या का आरोप कुश्ती अकादमी संचालक पवन कुमार, उसकी पत्नी सुजाता और दो सालों अमित व सचिन सहित अन्य लोगों पर लगाया था। धनपति ने आरोप लगाया था कि आरोपी बेटी के साथ गलत हरकत करता था, जिसका विरोध करने व उसे जानकारी देने पर वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीणों की वीरवार सुबह हलालपुर में पंचायत हुई थी, जिसमें पंचायत की मांगें पूरी करने के बाद ही पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही थी। पंचायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन कुमार व उसके साले सचिन पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। निशा और सूरज के शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम सीआईए की टीम ने पवन की पत्नी सुजाता और उसके भाई अमित को रोहतक के डीघल रोड से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन व सचिन पर इनाम घोषित, पोस्टर चस्पा किए
मामले में मुख्य आरोपी पवन व उसके दूसरे साले सचिन की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित करने के साथ उनके पोस्टर चस्पा कराए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्टर डालकर सूचना देने व इनाम लेने की अपील की है।
गांव में हुई पंचायत में उठी एनकाउंटर की मांग
इससे पहले गांव हलालपुर में सुबह हुई पंचायत में कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच लाख का इनाम घोषित करने व पवन का एनकाउंटर करने की मांग भी उठाई। साथ ही कहा गया कि मांग मानने पर ही पोस्टमार्टम कराएंगे। लोगों ने आरोपियों की भी संपत्ति को अटैच करने की मांग करते हुए सुशील कुमार कुश्ती अकादमी पर ताला जड़ने को कहा। पंचायत में राई विधायक मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचे और ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन की तरफ से ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एएसपी डॉ. मयंक गुप्ता व डीएसपी जोगेंद्र राठी ने पंचायत में आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने की बात बताई। पंचायत में मौजूद लोग प्रशासन का सहयोग देने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल रवाना हो गए।
जहां सूरज ही हत्या हुई, वहां पर भी की गई जांच
वीरवार को पुलिस टीम ने वहां जांच की जहां पर सूरज की हत्या को अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस की टीम मौके से गोलियां के खोल बरामद करने के प्रयास के साथ ही अन्य सुबूत जुटाने में लगी रही। उधर, गांव में देर शाम दोनों भाई-बहन के शवों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया।
अकादमी व गांव के बीच पुलिस का पहरा
बुधवार को वारदात से गुस्साएं लोगों ने अकादमी पर पहुंचकर उसमें तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी। ऐसे में रात को ही वहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। वीरवार को भी गांव व अकादमी के बीच पुलिस का पहरा दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने दो आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है। वहीं हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मयंक गुप्ता, एएसपी खरखौदा

 जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बहन-भाई के शवों को गाड़ी में रखते सीआरपीएफ के जवान व ग्रामीण?

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बहन-भाई के शवों को गाड़ी में रखते सीआरपीएफ के जवान व ग्रामीण?- फोटो : Sonipat

 गांव हलालपुर के शमशान भूमि में एक ही चिता में जलाए गए भाई-बहन के शव। संवाद

गांव हलालपुर के शमशान भूमि में एक ही चिता में जलाए गए भाई-बहन के शव। संवाद- फोटो : Sonipat

 गांव हलालपुर में कुश्ती अकादमी में आग लगाने के बाद का दृश्य। संवाद

गांव हलालपुर में कुश्ती अकादमी में आग लगाने के बाद का दृश्य। संवाद- फोटो : Sonipat

 गांव हलालपुर में हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन की पत्नी व साला। संवाद

गांव हलालपुर में हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन की पत्नी व साला। संवाद- फोटो : Sonipat

 गांव हलालपुर में हत्या के मामले में मोस्टवांटेड पवन व सचिन, जिन पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इन

गांव हलालपुर में हत्या के मामले में मोस्टवांटेड पवन व सचिन, जिन पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इन- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed