फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   White stripes and reflectors will be installed on roads across the district, work started

Sonipat News: जिलाभर की सड़कों पर लगेंगी सफेद पट्टियां व रिफ्लेक्टर, काम शुरू

Tue, 17 Dec 2024 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
White stripes and reflectors will be installed on roads across the district, work started
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना रोड आरओबी पर सफेद पट्टी लगाते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। कोहरे में वाहन चालकों की सुरक्षा के मध्यनजर जिलेभर की सड़काें पर सफेद पट्टियां व रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने काम जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों व संपर्क मार्गों पर भी सफेद पट्टियां लगाई जाएगी। साथ ही आवश्यकतानुसार मुख्य मार्गाें पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे, ताकि कोहरे में आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 18 नवंबर के संस्करण में सड़कों पर सफेद पट्टियाें व रिफ्लेक्टर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। लोक निर्माण विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए सड़कों पर सफेद पट्टियां और प्रमुख मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू किया है। जिलेभर की सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद विभाग ने प्रशासन के निर्देश पर सफेद पट्टियां व रिफ्लेक्टर लगाने की सुध ली है, ताकि कोहरे के चलते वाहन चालकाें को आवागमन में परेशानी न झेलनी पड़े। विभाग के कर्मचारियों ने देर रात गीता भवन चौक के पास गोहाना रोड आरओबी पर सफेद पट्टियां लगाई। मुख्य मार्गों पर सफेद पट्टियां लगने से वाहन चालकों का कोहरे के दौरान सड़कों पर आवागमन सुगम होगा। इससे पहले जिलेभर की ज्यादातर सड़कों पर सफेद पट्टियों व रिफ्लेक्टर का अभाव रहा है। लोग काफी समय से अधिकारियों से सड़कों पर सफेद पट्टियां व रिफ्लेक्टर लगाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इन सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम पूरा
सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने का काम टेंडर राशि के अंतर्गत करवाया जा रहा है। विभाग के कर्मचारियों ने अब तक शहर के एटलस रोड, रेलवे रोड, गीता भवन रोड, गोहाना रोड, सोनीपत बाईपास रोड, देवडू रोड, दातौली रोड, जीटी रोड से मीमारपुर, बेगा, घसौली, पबनेरा व चिरस्मी रोड पर सफेद पट्टियां लगाने का काम पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मुख्य मार्गों पर सफेद पट्टियां लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में मददगार साबित होंगी सफेद पट्टी
सड़कों पर सफेद पट्टी लगने से वाहन चालकों को कोहरे के बीच हादसों से बचने में मदद मिल सकेगी। अक्सर कोहरे के बीच आगे दिखाई न देने पर कई बार आगे चल रहे वाहन का आभास नहीं हो पाता। ऐसे में वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। यहां तक कि लोगों की जान भी चली जाती है या किसी के हाथ-पैर टूट जाते हैं। वहीं, सड़काें पर सफेद पट्टी लगने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी।

--
सड़कों पर सफेद पट्टियां लगवाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक करीब 12 सड़काें पर सफेद पट्टियां लगवाई गई हैं। मुख्य मार्गों पर आवश्यकतानुसार रिफ्लेक्टर भी लगवाए जा रहे हैं। कर्मचारी धीरे-धीरे सभी सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाएंगे। इससे कोहरे में वाहन चालकों काे आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
-प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed