फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the accused of murder attempt asked to surrender, he shot himself.

हत्या प्रयास के आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो खुद को मारी गोली

Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
When the accused of murder attempt asked to surrender, he shot himself.
छात्र की हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने खुद को ही लाइसेंसी हथियार से गोली मार ली। गोली उसकी आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की टीम उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज करके हथियार की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस मामले में एक आरोपी ने आत्मसमर्पण भी किया है।
विज्ञापन

शहर में गौतम नगर निवासी बीएससी के छात्र साहिल के छोटे भाई से कई दिन पहले इसी कॉलोनी के युवकों का झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश को लेकर गौतम नगर निवासी नसीब, अमन, सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 14 मई को साहिल से मारपीट करके उस पर फायर कर दिया था। साहिल की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने इस मामले में गौतम नगर निवासी अशोक उर्फ सोनू और नसीब को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

साहिल के पिता राजू ने बुधवार को अपने साढ़ू गांव खानपुर खुर्द के सरपंच रवि खन्ना के पास फोन किया कि वह अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश करना चाहता है। रवि ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। रवि और गौतम नगर निवासी अनिल शहर थाना के एएसआई मुकेश व एक हवलदार को लेकर राजू के पास पहुंचे तो वहां नसीब नहीं मिला। राजू ने बताया कि उसका बेटा नसीब व अशोक उर्फ सोनू ठसका रोड स्थित नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंट की तरफ गए हैं। पुलिस की टीम, रवि व अनिल ठसका की तरफ जाने लगे तो दोनों युवक खेतों की तरफ से आए। इस दौरान नसीब ने आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि अशोक उर्फ सोनू ने पिस्तौल निकाल कर धमकी दी कि अगर उसे पकड़ा तो वह गोली मारकर आत्महत्या कर लेगा। यह कहते ही वहां से भाग निकला। पीछा करने पर वह डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के ढेर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे फिर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस पर सोनू ने पिस्तौल से खुद को आंख के पास गोली मार ली और लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सरपंच रवि की शिकायत पर पुलिस ने अशोक उर्फ सोनू के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपिंग प्वाइंट पर हत्या के हत्या के एक आरोपी द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर थाना शहर पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी ने खुद को गोली मार ली। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार मिला है। वह हथियार किसका है और आरोपी के पास कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। -बदन सिंह, थाना बरोदा एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed