फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat continues to arrive in the markets, no purchase was made on the orders of the government

Sonipat News: मंडियों में गेहूं की आवक जारी, सरकार के आदेश पर नहीं हुई खरीद

Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wheat continues to arrive in the markets, no purchase was made on the orders of the government
फोटो 16 : सोनीपत की गन्नौर अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी। संवाद
सोनीपत/गन्नौर। जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार को गेहूं की आवक जारी रही। सरकार ने गेहूं में अभी नमी ज्यादा होने की वजह से खरीद न करने के आदेश दिए हैं। इसकी वजह से शुक्रवार को किसी भी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान मंडी परिसर में अपनी फसल उतारकर वापस जाने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद करने के आदेश दिए थे। गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से सरकार ने खरीद शुरू न करने के आदेश दिए है। जिसकी वजह से शुक्रवार को किसी भी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। खरखौदा व फरमाणा खरीद केंद्र में करीब 1300 क्विंटल गेहूं पड़ा है। वहीं, गोहाना अनाज मंडी में करीब 200 क्विंटल गेहूं है। वहीं सोनीपत अनाज मंडी में 100 क्विंटल गेहूं पड़ा है। गन्नौर अनाज मंडी में शुक्रवार को कामी गांव से किसान करीब 50 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचा, लेकिन उसमें नमी ज्यादा होने के कारण हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने गेहूं की खरीद नहीं की। इस पर किसान को मंडी परिसर में गेहूं सुखाने के लिए मजबूर हुए। गेहूं खरीद के लिए हैफेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने गेहूं की खरीद नहीं की और न ही बारदाना भेजा गया।
विज्ञापन

अभी फसल में नमी है। दो-तीन दिन में नमी कम होगी और गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। उसके बाद मंडी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
जगबीर कादियान, सचिव मार्केट कमेटी गन्नौर

नमी ज्यादा होने से गेहूं की खरीद शुरू न करने के सरकार ने निर्देश दिए है। अगले सप्ताह से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करा दी जाएगी।
सुरेश खोखर, सचिव, मार्केट कमेटी खरखौदा

फोटो 16 : सोनीपत की गन्नौर अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी। संवाद

फोटो 16 : सोनीपत की गन्नौर अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed