फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to Shrishti, Silver Medalist of National Khelo India Yoga Competition

Sonipat News: राष्ट्रीय खेलो इंडिया योग प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता सृष्टि का स्वागत

Sat, 11 Jan 2025 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Shrishti, Silver Medalist of National Khelo India Yoga Competition
सोनीपत। राष्ट्रीय खेलो इंडिया योग प्रतियोगिता में अपनी टीम को रजत पदक दिलाने वाली सृष्टि दहिया का जिले में लौटने पर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय खेलो इंडिया योग प्रतियोगिता दिल्ली स्थित आनंदधाम आश्रम में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें 22 राज्यों के 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी सृष्टि दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें उनकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर रजत जीता था। फाइनल में उनकी टीम का मुकाबला मध्यप्रदेश की टीम के साथ हुआ। इसमें उनकी टीम ने कमांडो थीम पर 10 आसन की प्रस्तुति दी। शानदार प्रस्तुति की बदौलत उनकी टीम को 1017 अंक मिले। वहीं मध्य प्रदेश की टीम ने 1018 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि मात्र एक अंक से प्रदेश की टीम स्वर्ण पदक से चूक गई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में पानीपत की सलोनी, झज्जर की लावन्या, पलवल की विधि व करनाल की रिया ने पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सृष्टि का चयन इस वर्ष अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय योग एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाली एशियन योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसी प्रतियोगिता के आधार पर वर्ष 2026 में जापान में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टीम का चयन किया जाएगा। सृष्टि ब्राइट स्कॉलर स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन

सृष्टि के पिता रविंद्र ने बताया कि बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी करीब आठ सालों से योग का अभ्यास कर रही है। वह आरोग्यम सृष्टि योग अकादमी में अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए कड़ा अभ्यास करती है। बेटी ने इससे पहले एकल वर्ग में एशियन योग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2021 से लगातार खेलो इंडिया योग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed