फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome of Mata Rani in Pandava Nagari on the first day of Navratri

Sonipat News: नवरात्र के पहले दिन पांडव नगरी में माता रानी का स्वागत

Tue, 23 Sep 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Welcome of Mata Rani in Pandava Nagari on the first day of Navratri
फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स
सोनीपत। पांडव नगरी में शारदीय नवरात्र उत्सव के प्रथम दिन मंदिरों से लेकर घरों में घट स्थापना व मां शैलपुत्री के पूजन के साथ माता रानी का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर व्रत शुरू किया।
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। शाम को भी मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर घर-परिवार व समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार स्थित सिद्धपीठ चिटाने वाली माता मंदिर, कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर, माॅडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर, कैलाश कॉलोनी स्थित शिव धाम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में प्रात:काल से ही माता रानी के दर्शन के लिए कपाट खुले रहे। मंदिरों से सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सिद्धपीठ चिटाने वाली माता मंदिर व सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर के प्रति लोगों की भारी आस्था जुड़ी है। इसी कारण नवरात्र में दूरदराज से भी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

छठ के दिन माता रानी की कढ़ाई कर सप्तमी के दिन मेला लगाया जाएगा। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री का पूजन किया।
अखंड ज्योत जलाकर माता रानी का आह्वान किया गया। कई मंदिरों में शाम को महिला मंडली ने मिलकर संकीर्तन कर मां दुर्गा का गुणगान किया। द्वितीय नवरात्र मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।

फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स

फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स

फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स

फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स

फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स

फोटो 17- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर में नवरात्र उत्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed