{"_id":"696a9b7c9f3266448700387a","slug":"waterlogging-at-rajlu-garhi-underpass-increases-problems-for-motorists-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148284-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजलू गढ़ी अंडरपास में जलभराव, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजलू गढ़ी अंडरपास में जलभराव, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
Sat, 17 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। सोनीपत से गन्नौर जाने वाले बादशाही रोड पर राजलू गढ़ी गांव के समीप करोड़ों रुपये से बने अंडरपास में बिना बारिश ही पानी भरने से वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वाहन चालकों का कहना है कि अंडरपास आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद से ही यहां जलभराव की समस्या सामने आने लगी।
भूमिगत पानी के रिसाव के कारण अंडरपास में पानी जमा हो जाता है। कई बार पानी इतना भर जाता है कि सड़क दिखाई नहीं देती, जिससे दोपहिया और छोटे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड (एचएसआरडीसी) और प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि अंडरपास में बार-बार हो रहे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो।