फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water testing kits should be provided in villages.

Sonipat News: पानी की जांच के लिए गांवों में मुहैया कराई जाएं किट

Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water testing kits should be provided in villages.
सोनीपत। एसडीएम प्रवेश कादियान ने लघु सचिवालय में जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक ली। इस दौरान 13 मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई व एसडीएम की ओर से आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नल से जिला के सभी गांव में पीने का पानी, पीने के पानी की गुणवत्ता, ग्रामीण स्तर पर कमेटी, जल अर्पण दिवस, बैंक अकाउंट खुलवाना, शिकायत निवारण केंद्र व अन्य विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम प्रवेश कादियान ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सभी गांव में किट मुहैया करवाए।
गांव में किट आंगनबाड़ी केंद्रों, आशा कार्यकर्ता, सरकारी स्कूल, सरपंच व पंच को दी जाए। जिससे समय-समय पर ग्रामीण स्तर पर ही पानी की जांच की जा सके। उन्होेंने निर्देश दिए कि ब्लाॅक रिर्सोस काॅर्डिनेटर (बीआरसी) प्रत्येक गांव में सरंपच के सहयोग से ग्रामीणों को जल बचाव को लेकर जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं का औपचारिक रूप से ग्राम पंचायतों एवं समुदाय को हस्तांतरण किया गया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दलबीर सिंह ने बताया कि 318 ग्राम पंचायतों में से 18 गांवों की ट्यूबवेल आधारित जल आपूर्ति योजनाओं का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया जा चुका है।
जल अर्पण दिवस के अंतर्गत 8 मार्च को गांव ठरू (ब्लॉक सोनीपत) और 11 मार्च को गांव बिधलान (ब्लॉक खरखौदा) में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि जलापूर्ति एवं सीवरेज संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 या व्हाट्सएप नंबर 9041741800 पर शिकायत दें। उन्होंने बताया कि विभाग को प्राप्त होनी वाली शिकायतों का समाधान शिकायत निवारण केंद्र के माध्यम से किया जा रहा है।

बागवानी मार्केट से जुड़े मुद्दे सुलझाएं अधिकारी
एसडीएम प्रवेश कादियान ने इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट, गन्नौर (आईआईएचएम) से जुड़े मुद्दों पर बैठक ली। इसमें संबंधित विभागों के साथ वाल्मीकि आश्रम, हनुमान मंदिर, पीर व श्मशान घाट के स्थानांतरण, टेहा गांव से जुड़े पानी के मुद्दे को लेकर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह श्मशान घाट व टेहा गांव से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से निपटाएं। उन्होंने गन्नौर तहसीलदार ललिता को निर्देश दिए कि वह श्मशान घाट से जुड़ी संबंधित जमीन की निशानदेही करवाएं। इस दौरान आईआईएचएम के कार्यकारी अभियंता सुभाष चंद्र, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता कुलबीर सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार, बीडीपीओ पूनम चंदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed