फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water is not reaching many houses in Bhogipur due to the pipeline buried deep below.

Sonipat News: ज्यादा नीचे दबी पाइपलाइन से भोगीपुर के कई घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Mon, 25 May 2026 08:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 May 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Water is not reaching many houses in Bhogipur due to the pipeline buried deep below.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव भोगीपुर में पेयजल सप्लाई की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव के कुछ क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन करीब 10 से 12 फीट गहराई में डाली गई है। इससे कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि मोटर चलाने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन की स्थिति जानने के लिए कई बार खोदाई करवाई गई जिसमें वह काफी नीचे मिली। इस वजह से पानी का दबाव कम हो जाता है। ऊंचाई पर बने घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। मजबूरी में अधिकांश परिवारों को सबमर्सिबल चलाना पड़ता है। इससे खर्च बढ़ता है।
विज्ञापन

सरपंच सावन कुमार ने बताया कि यह पाइपलाइन करीब 30 से 35 साल पहले डाली गई थी। उसके बाद दोबारा नई लाइन नहीं बिछाई गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर पाइपलाइन को ऊंचा उठाकर दोबारा डालने की मांग की गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed