फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water drainage problem worsens, city residents worried

Sonipat News: पानी निकासी की समस्या चरमराई, शहरवासी परेशान

Thu, 15 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water drainage problem worsens, city residents worried
खरखौदा। शहर में पानी निकासी न होने के कारण सड़कों पर पानी भर रहा है। सड़क के दोनों तरफ नालों की सफाई की तरफ ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है, जिससे यह समस्या खत्म होने के बजाए बढ़ रही है। इसका खामियाजा शहरवासियों के साथ सड़क से गुजरने वाले अन्य लोग भुगत रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि शहर मुख्य सड़क के दोनों ओर बने नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

खरखौदा शहर में पानी निकासी की समस्या स्थायी हो गई है। मुख्य सड़कों पर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। रोहतक मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर जलभराव रहता है। सोनीपत मार्ग पर पानी की वजह से सड़क टूटकर बिखर चुकी है, जिसमें से वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। थाना कलां मार्ग पर स्कूल के पास निकासी प्रभावित है और सड़क पानी भरा हुआ है। काफी समय से दिल्ली मार्ग पर भी अब वैसी ही स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते लोग परेशानी झेल रहे हैं। दो दिन पहले तक दूषित पानी दिल्ली चौक तक आ पहुंचा था।
विज्ञापन


बदलना पड़ रहा है रास्ता
दिल्ली मार्ग पर जलभराव के कारण कुछ लोगों ने तो अपने घरों का रास्ता तक बदल लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों पर हमेशा ही दूषित पानी भरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है। नगरपालिका प्रशासन को पानी निकासी के समाधान के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, उसके बावजूद नगरपालिका अधिकारियों की ओर से पानी निकासी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेश भी नहीं रखते मायने

हाल ही में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेने के बाद शहर का दौरा करते हुए जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताई थी और इसके स्थायी हल के साथ ही तत्काल प्रभाव से अस्थायी हल के आदेश दिए थे। नगरपालिका प्रशासन के लिए उपायुक्त के आदेश कोई मायने नहीं रखते हैं, जिसके कारण पूरा शहर आज के समय परेशानी झेल रहा है।


शहर के विभिन्न मार्गों का मुआयना करवाया जाएगा। अगर कहीं पानी की निकासी न होने की समस्या है तो उसका समाधान करवाया जाएगा।
-संदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed