{"_id":"653422fa585ff471ac074337","slug":"was-selling-firecrackers-outside-grocery-shop-caught-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8163-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परचून की दुकान के बाहर बेच रहा था पटाखा, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परचून की दुकान के बाहर बेच रहा था पटाखा, काबू
Sun, 22 Oct 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दयाल चौक स्थित जैन मार्केट में परचून की दुकान के बाहर बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन बोरे में भरे पटाखे बरामद किए हैं।
एएसआई बिजेंद्र ने ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ कुम्हार गेट फेज बाजार के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना कि घनश्याम दयाल चौक के पास जैन मार्केट में अपनी किराना की दुकान के बाहर पटाखे बेच रहा है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दुकानदार भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान घनश्याम के रूप में दी। पुलिस ने दुकान के बाहर तीन बोरे में रखी 45 पैकेट चक्कर, 25 पैकेट राकेट, 10 पैकेट सुतली बम, 20 पैकेट बुलेट चक्कर, 44 पैकेट फ्लावर पोटाश स्पेशल व 25 पैकेट कलर्ड स्पार्कल बरामद किए।