फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ward-8: The problem of contaminated water could not be solved, MPS was created

वार्ड-8 : दूषित पानी की समस्या का नहीं हो सका समाधान, एमपीएस बनाया गया

Fri, 24 Apr 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ward-8: The problem of contaminated water could not be solved, MPS was created
फोटो : सोनीपत के गांव लिवान जाने वाले रास्ते पर भरा दू​षित पानी। संवाद
सोनीपत। निवर्तमान पार्षद ने वार्ड नंबर 8 में दूषित पानी की निकासी, गांव में पेयजल और सीवर लाइन दबाने पर काम किया। इन परियोजनाओं को समर्पित करने का समय आया तो उनका टिकट काट दिया गया। निवर्तमान पार्षद ने कहा कि वार्ड नंबर 8 में सबसे ज्यादा पानी निकासी व पेयजल की समस्या है। लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए वार्ड में 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर 8 में आने वाले गांवों में काफी समय से जोहड़ ओवरफ्लो हैं। जोहड़ से पानी निकासी के लिए नगर निगम की ओर से 17 करोड़ मैन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) का निर्माण किया गया है। गांव राई और लिवान से पानी निकासी के लिए ड्रेन नंबर छह तक लाइन दबाई गई है। 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, राई गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है। भूजल खराब होने की वजह से लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से गांव में यमुना का पानी लाने के लिए राठधना रोड पर टैंक बनाए जा रहे हैं। जल्द ही राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई से गांव राई और लिवान तक पानी पहुंचाया जाना है। पेयजल व्यवस्था पर 10.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
गांव राई में लोगों को पानी निकासी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एमपीएस बनाया गया लेकिन अब तक चालू नहीं किया गया है। गांव में पानी और सीवर लाइन डल चुकी है। यमुना का पानी आने के बाद घर तक पानी कनेक्शन होने से राहत मिल सकेगी।-दयानंद, राई

0
गांव लिवान के हर खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है लेकिन अब तक नहीं जल पाई है। नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। समाधान जल्द किया जाना चाहिए।- हरिओम, ग्रामीण
0

गांव लिवान व राई को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भरा है। पानी निकासी के लिए नगर निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लोगों को समस्या से राहत मिलनी चाहिए।-धर्मो, ग्रामीण
0

गांव लिवान की कुछ गलियां अधर में पड़ी है। इस समस्या के समाधान होने की उम्मीद जगी थी लेकिन न गलियों का निर्माण हो पाया और न गांव से पानी की निकासी हो पाई है। इससे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।-कृष्ण, ग्रामीण

0

वार्ड में विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के काम कराए गए। गांवों में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए लाइन डाली गई। सीवर लाइन भी डाली गई है। साथ ही गलियों व सड़कों के निर्माण के साथ गांव में स्ट्रीट लाइट लगाई गई। भाजपा ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हुए अपने ही कार्यकर्ता का टिकट काट दिया।-पुनीत त्यागी, निवर्तमान पार्षद

फोटो : सोनीपत के गांव लिवान जाने वाले रास्ते पर भरा दूषित पानी। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed