फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voting can be done by showing other alternative identity cards

Sonipat News: अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर किया जा सकता है मतदान

Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Voting can be done by showing other alternative identity cards
सोनीपत। प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता के पास अगर किसी वजह से मतदाता कार्ड नहीं है तो वह अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा ने बताया कि वोट डालने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची होना जरूरी है। मतदाता का नाम मतदाता सूची में तो है, लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग की ओर से निर्दिष्ट वैकल्पिक पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकता है। मतदाता पहचान पत्र के अलावा जरूरी दस्तावेज में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की तरफ से जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय से जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


पोलिंग स्टाफ में महिलाओं की नहीं लगाई ड्यूटी
पोलिंग स्टाफ में महिला कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार महिला कर्मियों को निकाय चुनाव के दौरान मतदान ड्यूटी से बाहर रखा गया है। हालांकि महिला पुलिस ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed