फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vinod, the winner of the disabled cricket series between India and Nepal, was welcomed.

Sonipat News: भारत, नेपाल के बीच हुई दिव्यांग क्रिकेट सीरीज के विजेता विनोद का किया स्वागत

Wed, 10 Dec 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vinod, the winner of the disabled cricket series between India and Nepal, was welcomed.
फोटो 32:सोनीपत के गांव दोदवा में विजेता भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के ​खिलाड़ी विनोद का स्वागत
सोनीपत। भारत और नेपाल के बीच हुई दिव्यांग क्रिकेट सीरीज में विजेता टीम के खिलाड़ी गांव दोदवा निवासी विनोद का स्वागत किया। यह प्रतियोगिता तीन से पांच दिसंबर तक आयोजित हुई। क्रिकेट सीरीज में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्वीप किया। इस जीत में गांव दोदवा के होनहार खिलाड़ी विनोद ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गांव दोदवा की पंचायत की ओर से विनोद के सम्मान में आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच ने की। समारोह में आठ गांवों की पंचायतों ने भी सहयोग किया। विनोद इससे पूर्व पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व नेपाल के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस दौरान पिनाना के सरपंच राजबीर, पिनाना से साहब सिंह मलिक, बिधल से सरपंच मनोज, पूर्व सरपंच प्रकाश मलिक, सरगथल के पूर्व सरपंच सुभाष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed