{"_id":"69b8239e1921c8fc550c75b6","slug":"villagers-were-made-aware-about-the-importance-of-biodiversity-sonipat-news-c-197-1-snp1014-150988-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जैव विविधता के महत्व को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जैव विविधता के महत्व को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
Mon, 16 Mar 2026 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव शामड़ी सिसान में सरपंच सुनील कुमार की अध्यक्षता में जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला को ऑर्डिनेटर श्यो प्रसाद ने जैव विविधता का महत्व बताया।
उन्होंने बताया कि जैव विविधता का हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए बहुत महत्व है। जैव विविधता अधिनियम 2002 का उद्देश्य प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है।
श्यो प्रसाद ने बताया कि हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोनीपत के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले की सभी 332 जैव विविधता प्रबंधन समितियों का पुनर्गठन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
इनमें 318 ग्राम पंचायत, 8 ब्लॉक, 5 नगर निगम और एक जिला परिषद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सोनीपत ऐसा पहला जिला है जहां यह कार्य पूरी तरह पूरा किया गया है।
उन्होंने बीएमसी के सदस्यों को कार्यवाही रजिस्टर सही तरीके से रखने और बैंक खाते खुलवाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय से संपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जल्द ही बोर्ड के चेयरमैन रणदीप सिंह जौहर और सदस्य सचिव अतुल जे. सिरसीकर समितियों को प्रशिक्षण देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति प्रेमियों और जागरूक पंचायतों को अपने पारंपरिक प्राकृतिक क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें संरक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राजपति, सुदेश, क्रांति, कमला और शिवानी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं