{"_id":"62eacd6e3023205e2149cb29","slug":"villagers-roared-by-locking-the-sub-centre-said-electricity-is-not-available-for-a-week-sonipat-news-rtk654197639","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उप केंद्र पर ताला जड़कर गरजे ग्रामीण, बोले एक सप्ताह से नहीं मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उप केंद्र पर ताला जड़कर गरजे ग्रामीण, बोले एक सप्ताह से नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन
कुंडली। गांव प्याऊ मनियारी में बिजली के अघोषित कटों और एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बुधवार को कुंडली में विद्युत उपकेंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। घरों में पेयजल तक का संकट बना हुआ है। ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए कई बार मांग की, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इस समस्या से परेशान लोग बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हुए। सूचना मिलने पर कुंडली सब डिवीजन के उपमंडल अधिकारी सतीश गोयत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर ताला खुलवाया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
प्याऊ मनियारी के लोगों ने बताया कि कई दिन से बिजली के अघोषित कटों के कारण परेशानी हो रही है। रोजाना बिजली कट लग रहे हैं, जिसके कारण बुजुर्गों, बच्चों, बीमार लोगों को दिक्कत होती है। एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बारिश के समय पर मच्छर ज्यादा होने से लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बिजली अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे परेशान होकर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को बिजली घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इंसेट
बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। पेयजल संकट बना हुआ है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।- कपिल निवासी प्याऊ मनियारी
विज्ञापन
इंयेट
ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से कई दिनों से दिक्कत चल रही थी। जिसके चलते ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था। उसके बाद से क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया है। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।-जयबीर निवासी प्याऊ मनियारी
इंसेट
क्षेत्र में बिजली का संकट काफी दिन से बना हुआ है। बिजली निगम के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंकने के बावजूद कोई समाधान तक नहीं किया गया। जिसके चलते उन्हें बिजली घर के गेट पर ताला जड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।-हरदीप सिंह निवासी प्याऊ मनियारी
इंसेट
कई दिन से बिजली की दिक्कत हो रही है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। बिजली उपकरण शोपीस बने हैं। बाजार से खरीदकर लाया गया सामान भी गर्मी में खराब हो रहा है। घर में फ्रिज होने के बावजूद बिजली न होने के कारण नहीं चल रहा।- खुशबू, निवासी प्याऊ मनियारी
वर्जन
क्षेत्र में 34 जगहों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। बिजली कर्मियों की कमी के कारण इन ट्रांसफार्मरों को बदलने में समय लग रहा है। प्याऊ मनियारी क्षेत्र की बिजली समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार यहां पहले ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बिजली लाइन में ब्रेकडाउन न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- सतीश गोयत, एसडीओ, बिजली निगम, कुंडली