फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers demonstrated by sitting in the pits in Purkhas Marg

पुरखास मार्ग में हुए गड्ढों में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by sitting in the pits in Purkhas Marg
सड़क पर बने गड्ढों में बैठकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। सं? - फोटो : Sonipat
गांव सांदल खुर्द के पास टूटे पुरखास मार्ग को ठीक नहीं करने के विरोध में ग्रामीणों ने गड्ढों में बैठकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि टूटे हुए मार्ग के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी निर्माण कार्य कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहजादपुर से किलोहड़द मार्ग काफी समय से जर्जर है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दो दिन में मार्ग ठीक करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। अब रबी फसल की कटाई का सीजन आ गया है। ऐसे में खेत से मंडी तक फसल लेकर जाने में किसानों को परेशानी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे और प्रशासन का पुतला भी फूंकेंगे। इस दौरान युधिष्ठिर, सुमित, राहुल, दीपक, संदीप, योगेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed