फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vijay's family has been serving the country for three generations.

तीन पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा है विजय का परिवार

Fri, 04 Feb 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vijay's family has been serving the country for three generations.
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे विजय के परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव रोहट के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेना के जवान विजय के परिवार की तीन पीढ़ियां देश की सेवा में समर्पित रही हैं। विजय का भाई सेना में सेवा दे रहे हैं तो पिता, चाचा व दादा सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं हादसे का शिकार हुए हवलदार सुनील के दोनों भाई सिंचाई विभाग में सेवारत हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसे का शिकार हुए रोहतक के गांव मोरखेड़ी के विजय कुमार (23) सेना में जवान थे। गलती से उनके पैसे नवीन के खाते में चले गए थे, जिसकी शिकायत पर ही वह सांपला थाने के हवलदार सुनील व एसआई इंद्रजीत के साथ सोनीपत आया था। यहां से लौटते समय विजय व सुनील की हादसे में मौत हो गई गई थी। हादसे का शिकार हुए विजय का परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा में रहा है। विजय के छोटे भाई अजय वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति अंबाला में है। वहीं विजय के पिता रामकिशन व चाचा कृष्ण भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। वहीं उनकी तीसरी पीढ़ी में दादा रिसाल सिंह भी देश की सीमाओं की रक्षा कर चुके हैं। तीन पीढ़ियां देश की रक्षा में समर्पित रही हैं।
विज्ञापन

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
विजय की शादी मोनिका के साथ हुई थी। शादी के बाद मोनिका ने दो बेटियों को जन्म दिया है। बड़ी बेटी सृष्टि ढाई साल की है। छोटी बेटी महज पांच माह की है। दोनों बेटियों को तो यह भी नहीं पता कि उनके पिता सदा के लिए उनसे दूर जा चुके हैं। सेना में हवलदार विजय के छोटे भाई अजय की 10 माह पहले शादी हो चुकी है। वह अंबाला में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के दो बेटों से छिन गया पिता का साया
हादसे का शिकार हुए झज्जर के गांव धौड़ निवासी सुनील के पास दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुप्रीत जहां छठी कक्षा का छात्र है, वहीं छोटा बेटा रक्षित चौथी कक्षा में पढ़ता है। सुनील का बड़ा भाई निरंजन झज्जर व छोटा भाई अनिल चंडीगढ़ में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।

दोनों परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद विजय के रोहतक में गांव मोरखेड़ी व सुनील के झज्जर स्थित गांव धौड़ में मातम पसर गया है। अस्पताल में पहुंचे परिजन आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed