Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monkeys wreak havoc on rooftops; city residents approach municipal corporation with complaints

Sonipat News: छतों पर बंदरों का आतंक, शिकायत लेकर निगम पहुंचे शहरवासी

Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Monkeys wreak havoc on rooftops; city residents approach municipal corporation with complaints
- जटवाड़ा से मॉडल टाउन तक बंदरों के झुंड ने बढ़ाई परेशानी, घरों में घुसकर सामान उठा रहे और कर रहे तोड़फोड़
विज्ञापन

- बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा, लोगों ने मेयर को सौंपा शिकायत पत्र
- पुराना टेंडर 17 अक्तूबर को खत्म होने के बाद बंद पड़ा है अभियान, नया ठेकेदार मिलने का इंतजार
फोटो 38: सोनीपत के धोबीवाड़ा क्षेत्र में घर की छत पर बैठे बंदर। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में बंदरों का बढ़ता आतंक अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। घरों की छतों पर झुंड बनाकर घूमने वाले बंदर अब कमरों और रसोई तक पहुंच रहे हैं। खाने-पीने का सामान उठाने के साथ घरेलू वस्तुओं की तोड़फोड़ और लोगों पर हमले की कोशिशों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग छतों पर जाने से कतरा रहे हैं और बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे। जटवाड़ा, धोबीवाड़ा, सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मॉडल टाउन के निवासियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर राजीव जैन से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू करवाने की मांग की।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि बंदरों के झुंड दिनभर छतों पर घूमते रहते हैं। कई बार वे आपस में लड़ते हुए अचानक घरों और गलियों में पहुंच जाते हैं। लोगों के भगाने पर हमला करने के लिए दौड़ते हैं। घरों में घुसकर फ्रिज से खाने-पीने का सामान निकाल लेते हैं और सामान बिखेरकर नुकसान पहुंचाते हैं। छतों पर लगे सोलर सिस्टम, डिश एंटीना, बिजली और वाई-फाई की तारों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घरों में जाल तक लगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे अभिभावक
मनीष कुमार, अजय कुमार, कविता शर्मा, राजेश, पूनम और आशुतोष ने बताया कि बंदरों के डर से बच्चों को घरों में ही रखने की मजबूरी बन गई है। महिलाएं और बुजुर्ग भी छतों पर जाने से बच रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले की आशंका के चलते सामान्य घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। शिकायत देने वालों में राजेश शर्मा, पंडित अमित शौनक, अभिनव शर्मा, सोनिया वर्मा, सत्यवती, सुशीला, आशा, सरोज और गीता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर खत्म होने के बाद थमा अभियान
बंदरों को पकड़ने का अभियान बंद होने के पीछे नगर निगम ने ठेकेदार नहीं मिलने की वजह बताई है। निगम अधिकारियों के अनुसार, पुराना टेंडर 17 अक्तूबर को पूरा हो गया था। इसके बाद नया टेंडर जारी करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इसी कारण करीब एक माह से बंदरों को पकड़ने का काम रुका हुआ है।
--
नगर निगम जल्द नया टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस बार करीब एक हजार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अभियान शुरू करवाया जाएगा। रिहायशी क्षेत्रों और बाजारों में बंदरों के उत्पात पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राजीव जैन, मेयर नगर निगम

नगर निगम की ओर से नवंबर 2025 से 17 अक्तूबर 2026 तक 2143 बंदर पकड़वाए गए। दो बार टेंडर लगाया गया, दोनों बार दो एजेंसियां आई है। जल्द ही टेंडर का आवंटन कर दिया जाएगा।
सतपाल सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed