फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   videshi doing championship, playing only indian player

विदेशी कराएंगे चैंपियनशिप, खेलेंगे केवल भारतीय खिलाड़ी

Sat, 29 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 29 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
देश में पहली बार ऐसी चैंपियनशिप होने जा रही है, जिसको विदेशी कराएंगे लेकिन उसमें खेलेंगे केवल भारतीय खिलाड़ी। कोरिया की ओर से ताइक्वांडो चैंपियनशिप कराई जाएगी, जिसके लिए कोरिया की सरकार के अलावा खेल पदाधिकारियों से पूरी बात हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा फायदा खिलाड़ियों को यह मिलेगा कि वे इस चैंपियनशिप में जीत जाते हैं तो उनको साई के सेंटरों के अलावा कोरिया में प्रैक्टिस कराई जाएगी। कोरिया में होने वाली चैंपियनशिप में भी वे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए ही सोनीपत के साई सेंटर के खेलों में पहली बार ताइक्वांडो को शामिल किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को चुनने के लिए कवायद भी शुरू हो गई है, जिसके लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा स्कूलों से बातचीत की गई है क्योंकि कोरिया की ओर से दिल्ली में 25-28 मई तक यह चैंपियनशिप कराई जानी है।
विज्ञापन

ताइक्वांडो को बढ़ावा देने को आगे आया कोरिया
ताइक्वांडो भले ही अपने भी देश में खेला जाता हो, लेकिन यह कोरिया का खेल माना जाता है। इसके लिए ही भारत में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए कोरिया आगे आया है। इसने साई के साथ करार किया है कि वह भारत में इंटर साई एक चैंपियनशिप कराएगा। यह चैंपियनशिप 25-28 मई तक दिल्ली के आईजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए कोरिया सरकार खर्च देगी। इससे ताइक्वांडो में बेहतरीन खिलाड़ी सामने आने के साथ-साथ कई अन्य फायदे होंगे। इस चैंपियनशिप में जीतने वाले 12 खिलाड़ियों को अपने देश के साथ ही कोरिया में फ्री में प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा। इनमें अलग-अलग भार वर्ग में छह खिलाड़ी क्यूरोगी खेल तकनीक से होंगे तो 2-2 खिलाड़ी कुंब तकनीक के शामिल किए जाएंगे। इन खिलाड़ियों को कोरिया में केवल प्रैक्टिस की नहीं कराई जाएगी, बल्कि वहां होने वाली चैंपियनशिप में भी ये खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

सोनीपत साई सेंटर के खेलों में शामिल हुआ ताइक्वांडो
साई का कोरिया के साथ ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए करार होने के बाद ही सोनीपत में साई के नार्थ जोन सेंटर के खेलों में ताइक्वांडो को शामिल कर लिया गया है, जबकि अभी तक ताइक्वांडो यहां के खेलों में शामिल नहीं था। इस सेंटर को कुश्ती व बॉक्सिंग के लिए सबसे बेहतर माना जाता है, लेकिन अब अन्य ऐसे खेलों को मेन स्ट्रीम में लाने के लिए भी साई सेंटर ने काम शुरू कर दिया है। यहां खिलाड़ियों को चुनने के लिए ट्रायल किया जाएगा, जिसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही स्कूल संचालकों से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरिया के साथ साई का करार हुआ है, जिसके तहत यहां एक चैंपियनशिप कराई जाएगी। इसमें जीतने वाले 12 खिलाड़ियों को कोरिया में प्रैक्टिस कराई जाएगी। इसके लिए ही सोनीपत के साई सेंटर में ताइक्वांडो खेल भी शामिल किया गया है, क्योंकि हरियाणा में ताइक्वांडो के खिलाड़ी के विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उनको साई तराशने के लिए काम करेगा।
-संजय सारस्वत, डायरेक्टर नार्थ जोन सेंटर, साई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed