फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles will gallop on the approach road of National Highway-44

Sonipat News: नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर सरपट दौड़ेंगे वाहन

Sat, 02 Sep 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will gallop on the approach road of National Highway-44
फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास संपर्क मार्ग पर हिचकोले खाते हुए गंतव्य की तरफ जाने वाले वाहन चालक व यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कुंडली क्षेत्र में संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पानीपत-दिल्ली मार्ग पर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अगले 10 दिन में दिल्ली-पानीपत लेन का संपर्क मार्ग भी पूरा करने का दावा किया जा रहा है। संपर्क मार्ग पर वाहनों के रेंगने की खबर को अमर उजाला ने 27 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद यहां काम शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों के साथ ही कुंडली के उद्योगपतियों, दुकानदारों व होटल मालिकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


दिल्ली को हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 के 70 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन जून में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार इस हाईवे के निर्माण में काफी समय लग गया था। शुरुआत में छह लेन का तैयार करना था, मगर यहां पर भारी वाहनों की अधिकता को देखते हुए बाद में इसे आठ लेन में तब्दील कर दिया था। इसके अलावा दोनों तरफ दो-दो लेन के सर्विस रोड भी तैयार किए गए। इस हाईवे का निर्माण कर इसका उद्घाटन होने के बाद ही कुंडली क्षेत्र में संपर्क मार्गों का काम अधर में लटक गया था। जिससे वाहन चालक परेशान थे। अमर उजाला ने वाहन चालकों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया तो अब इस पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे का निर्माण होने के बाद भी अभी संपर्क मार्ग अधूरे थे। जिससे दिक्कत हो रही थी। अब इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे उद्योगपतियों को काफी राहत मिलेगी। फैक्टरी में कच्चा माल लाने व तैयार को लेकर जाने में दिक्कत नहीं होगी। जल्द दूसरी तरफ के मार्ग का निर्माण भी पूरा किया जाना चाहिए।

प्रवीन जैन, उद्योगपति कुंडली



हाईवे का संपर्क मार्ग टूटा होने से दिक्कत हो रही थी। सड़क पर धूल उड़ती रहती थी। इससे मार्ग पर सैकड़ों दुकानदारों को परेशानी होती थी। अब निर्माण होने से काफी राहत मिली है।

सन्नी, फास्ट फूड दुकानदार

नेशनल हाईवे-44 का काम पूरा होने के बाद संपर्क मार्ग पर काम किया जा रहा है। पानीपत-दिल्ली लेन का काम पूरा होने वाला है। दस दिन के अंदर दिल्ली-पानीपत लेन का काम भी पूरा हो जाएगा। जिससे वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।


गजेंद्र कुमार, डीजीएम, एनएचएआई

फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद

फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद

फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद

फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद

फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद

फोटो :24: कुंडली में संपर्क मार्ग को तैयार करता रोडरोलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed