फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles parked under the shed, grains getting wet in the open

Sonipat News: शेड के नीचे खड़े वाहन, खुले में भीग रहा अनाज

Thu, 26 Sep 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked under the shed, grains getting wet in the open
फोटो 32- सोनीपत के खरखौदा स्थित अनाज मंडी में बारिश में भीगी खुले में पड़ी धान की ढेरी। संवाद
खरखौदा। अनाजमंडी में खुले आसमान तले रखा धान बारिश आने से भीग गया। मंडी में लगे शेड के नीचे वाहन खड़े रहने की वजह से किसानों को अनाज खुले में डालना पड़ रहा है। इस पर किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि न तो सरकार हमारी सुध ले रही है और न ही प्रशासन इसको लेकर गंभीर है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मंडी के कुछ हिस्से पर शेड लगा हुआ है, उसमें भी कहीं जेसीबी तो कहीं अन्य वाहन खड़े हैं।
विज्ञापन


अनाजमंडी में अपना धान लेकर पहुंचे किसान कपिल, नीतिन, कुक्कू व कुलदीप ने कहा कि बुधवार को वर्षा में उनका धान भीग गया। कई महीनों की मेहनत के बाद वह अपनी तैयार फसल को लेकर मंडी में थे। उन्हें पहले ही मांग अनुसार दाम नहीं मिल रहे हैं। ऊपर से अनाज मंडी में किसानों के लिए व्यवस्था नहीं है। सरकार को चाहिए कि मंडी में लगे शेड का विस्तार किया जाए। मंडी में एक छोटा सा शेड है, जिसमें अनाज को सुरक्षित रख पाना संभव नहीं है। इतना ही नहीं धान का सीजन होने के बावजूद अनाज मंडी में लगे शेड के नीचे वाहन खड़े किए गए हैं। इस वजह से उनका धान खुले आसमान में पड़ा है। बारिश के कारण वह भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed