फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles kept crawling in the fog, cold wave chilled

Sonipat News: कोहरे में रेंगते रहे वाहन, शीतलहर ने ठिठुराया

Mon, 22 Jan 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling in the fog, cold wave chilled
सोनीपत में कोहरे के बीच जाता बाइक सवार। संवाद
सोनीपत। सुबह कोहरा व दिनभर चली शीतलहर के साथ आसमान में बादलों और सूर्य की लुकाछिपी से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। देर रात से ही कोहरा छाने लगा था। रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया था। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल सकी। हालांकि उसके बाद बार-बार बादल छाने से सूर्य की चमक फीकी पड़ रही थी। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर ने लोगों को ठंड से राहत नहीं लेने दी।
विज्ञापन


रविवार को लोगों को कोहरे और शीतलहर से जूझना पड़ा। सुबह के समय घना कोहरा बूंद की तरफ बरस रहा था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 22 व 23 जनवरी को भी लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। 26 जनवरी के पास कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिसके कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। पहाड़ों में बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्र में आ रही है। कोहरा लोगों के लिए मुसीबत रहा। सुबह दृश्यता 20 से 30 मीटर तक रही। इससे वाहन चालक परेशान हुए। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 268 दर्ज किया था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं कोहरे से ट्रेनों की गति पर लगाम लगी है। गीता जयंती एक्सप्रेस 12 घंटे तो अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रही। हिमाचल एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे, मूरी एक्सप्रेस दो घंटे व बठिंडा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से चल रही हैं। अन्य सवारी गाड़ी भी आधा से पौना घंटा देरी से चल रही थी।
विज्ञापन


वर्जन

पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। जिसके कारण तापमान में कमी बनी हुई है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण सुबह के समय कोहरा अभी लोगों के लिए परेशानी बना रहेगा। 26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed