फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vaishakh heats up, the eldest brings relief

वैशाख ने तपाया, ज्येष्ठ राहत लेकर आया

Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vaishakh heats up, the eldest brings relief
सोनीपत। वैशाख मास में भले ही पूरे महीने गर्मी के तेवर तीखे रहे हों, लेकिन ज्येष्ठ मास लोगों के लिए राहत लेकर आया है। सोमवार को वैशाख मास की पूूर्णिमा पर मौसम में आए बदलाव देखने को मिला। आसमान बादलों से घिरा रहा और धूल भरी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इन सबके बावजूद लोग गर्मी से त्रस्त रहे। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तक इसी प्रकार का मौसम बना रहने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वातावरण भी धूलभरा रहा। इससे अंदेशा जताया जा रहा था कि दिन में धूलभरी तेज हवाएं चलेंगी। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छट चुके थे। हालांकि अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। तेज धूप व उमस भरे वातावरण ने लोगों को परेशान किया। दिन में कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। बादलों के बाद बनी उमस से लोग पसीने से तर-बतर रहे। हालांकि सोमवार देर रात या मंगलवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने से अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। उसके बाद फिर तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रमोहन, मौसम वैैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed