फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   unique id for every home

हर घर की बनेगी यूनीक प्रॉपर्टी आईडी

Sat, 28 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 28 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
unique id for every home
नगर निगम एरिया की हर प्रॉपर्टी की एक यूनीक आईडी बनेगी। कंप्यूटर स्क्रीन पर एक क्लिक से पूरी आईडी का बायोडाटा निकल आएगा। कॉमर्शियल या रेजिडेंशियल बिल्डिंग कितनी मंजिल की है। कितना एरिया कवर है और लोकेशन क्या है। इस पर निगम करीब सवा एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

छह जुलाई को प्रदेश सरकार ने नगर परिषद को निगम का दर्जा दिया। शर्त के लिए निगम के लिए जनसंख्या चार लाख या इससे ज्यादा होनी चाहिए, इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने राई, मुरथल और सोनीपत ब्लॉक की 26 पंचायतों को निगम एरिया में शामिल कर लिया। इसके चलते निगम की जनसंख्या चार लाख को पार कर गई है। न केवल पुराने, बल्कि नए एरिया में भी व्यवस्थित ढंग से प्रॉपर्टी का रिकार्ड रखने की आवश्यकता महसूस हो रही। क्योंकि प्रदेश सरकार में शहरी निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन का प्रयास है कि सोनीपत को सीएम सिटी करनाल की तर्ज पर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराया जाए। इसके चलते ही सैटेलाइट के माध्यम से सोनीपत नगर निगम एरिया में सर्वे कराएगा, ताकि हर मकान, दुकान, फैक्टरी, सरकारी, गैर सरकारी या संस्थागत बिल्डिंग की एक आईडी तैयार हो सके।
विज्ञापन


हाउस टैक्स बनाने में रहेगी आसानी
रोहतक नगर निगम ने दो साल पहले इस तरह का सर्वे कराया था। इसके माध्यम से ही प्रत्येक मकान का नक्शा तैयार होता है। साथ ही सर्वे एजेंसी मकान को एक यूनीक नंबर देती है, जिसमें मकान का क्षेत्रफल, ऊंचाई-लंबाई, सदस्यों की संख्या, कारोबार से लेकर पूरी लोकेशन का ब्यौरा दर्ज करेगी। इसके आधार पर ही हर मकान का हाउस टैक्स तय करेगा। पहले यह काम कर्मचारी फील्ड में जाकर करते थे, जिसमें गड़बड़ी या त्रुटि की गुंजाइश रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के गांवों को भी होगा सिटी का अहसास
सोनीपत शहर से लगते निगम एरिया में 26 गांवों की पंचायत शामिल हैं। अब तक उक्त गांवों में पंचायतें ही काम करती रही हैं। पहली बार गांवों में निगम शहरी अंदाज में न केवल विकास कार्य कराएगा, बल्कि रिकार्ड का ब्यौरा भी तैयार करेगा।


प्रोजेक्ट की फाइल तैयार हो चुकी है। इसे मंजूरी के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया है। उम्मीद है जल्द सरकार प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे देगी।
-टीएल शर्मा, एक्सईएन नगर निगम

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर में बुनियादी सुविधाओं को खड़ा किया जा रहा है। इसी कड़ी में सैटेलाइट से प्रॉपर्टी का सर्वे होगा। जल्द चंडीगढ़ जाकर अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगी, ताकि धरातल पर जल्द काम शुरू हो सके।
-कविता जैन, शहरी निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed