फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Underpass remained closed due to water filling, city divided into two parts

Sonipat News: पानी भरने से बंद रहे अंडरपास, दो भागों में बंटा रहा शहर

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Underpass remained closed due to water filling, city divided into two parts
फोटो :21: सोनीपत अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसे बुजुर्ग को बाहर लेकर आते युवक।
गोहाना रोड ओवरब्रिज से निकाले वाहन, बनी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन


सोनीपत। मानसून की पहली बारिश ही शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई। शनि मंदिर अंडरपास के साथ ही सारंग रोड अंडरपास में पानी भरने से शहर दो भागों में बंटा रहा। वाहनों को गोहाना रोड ओवरब्रिज से निकाला गया। जिससे दोपहर तक मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। अंडरपास से निकासी के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी। वहीं शनि मंदिर अंडरपास का पानी अब परेशानी बनने लगा है। सुबह अंडरपास में भरे पानी में एक बुजुर्ग फंस गए। दो युवकों ने मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई। प्रशासनिक अमले ने सुपर शकर मशीन से पाइपलाइन की सफाई कराई तो उसमें मृत कटड़ा फंसा मिला। 31 घंटे बाद शनि मंदिर अंडरपास का पानी निकल सका।

रविवार को शहर में 96 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया था। शनि मंदिर व सारंग रोड अंडरपास बंद हो गया था। शनि मंदिर रोड अंडरपास में रविवार सुबह पांच बजे तक पानी भर गया था। अंडरपास में करीब 13 फुट तक पानी भरने से लोगों वाहन चालकों के लिए रेलवे लाइन पार जाना मुश्किल हो गया था। हालांकि रात को शनि मंदिर के पास पुराने अंडरपास से निकासी होने से हल्के वाहन चालकों को राहत मिली, लेकिन नए अंडरपास में सोमवार सुबह भी 13 फीट तक पानी भरा हुआ था। जिससे वाहन चालकों को गोहाना रोड ओवरब्रिज से ही गुजारा गया। इससे वहां वाहनों की अधिकता से जाम की स्थिति बनी रही। अंडरपास से पानी निकासी नहीं होने पर नगर निगम के एसडीओ सुरेश लोहान व कनिष्ठ अभियंता सुपर शकर मशीन व कर्मियों को साथ मौके पर पहुंचे। मशीन से सफाई कराने पर पाइपलाइन से मृत कटड़ा निकाला। जिसके निकाले जाने के बाद दोपहर 12 बजे बारिश के पानी की निकासी हो सकी। उसके बाद ही आवागमन शुरू हुआ और वाहन चालकों की परेशानी कम हुई।
विज्ञापन




दोनों अंडरपास की निकासी एक ही पाइपलाइन से हो रही

अधिकारियों ने बताया कि शनि मंदिर के पास नए व पुराने दोनों अंडरपास की निकासी एक ही पाइनलाइन से हो रही है। ऐसे में ऊपर बने पुराने अंडरपास की टूटी जाली से मृत कटड़ा नीचे जाकर फंस गया। जिससे नए अंडरपास की निकासी भी बंद हो गई। हालांकि पुराने अंडरपास का पानी नालियों के माध्यम से रात को निकल गया, लेकिन नए के अंडरपास के अंडरग्राउंड होने के चलते उसका पानी नहीं निकल सका। कटड़ा निकाने जाने के बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग को पानी में डूबने से बचाया

सोमवार सुबह करीब छह बजे 65 वर्षीय बुजुर्ग अचानक शनि मंदिर अंडरपास में भरे पानी में चला गया। अंदर जाने के बाद वह डूबने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे दो लोगों ने पानी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला। बुजुर्ग को अंडरपास से निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अंडरपास में निकासी के अभाव में वाहन चालकों व अन्य लोगों को परेशानी हो जाती है। अंडरपास में 13 से 15 फीट तक पानी भर जाता है, जिसमें किसी भी समय हादसे की आशंका बनी रहती है। अंडरपास से पानी की निकासी का स्थायी समाधान होना चाहिए।



इस रोड पर 2600 मीटर लाइन दबाई जा रही है। नगर निगम की तरफ से 2000 मीटर में लाइन दबाई जा चुकी है, लेकिन बाकी हिस्से में अभी काम चल रहा है इस लाइन के अगस्त तक पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद यहां निकासी आसान हो जाएगी।




अमृत योजना के तहत पुरखास अड्डे से लेकर जाहरी रोड तक बारिश के पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर लाइन दबाई जा रही है। जिसके दबने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। -सचिन, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।

फोटो :21: सोनीपत अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसे बुजुर्ग को बाहर लेकर आते युवक।

फोटो :21: सोनीपत अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसे बुजुर्ग को बाहर लेकर आते युवक।

फोटो :21: सोनीपत अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसे बुजुर्ग को बाहर लेकर आते युवक।

फोटो :21: सोनीपत अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसे बुजुर्ग को बाहर लेकर आते युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed