{"_id":"659843b018ada5d0b0030988","slug":"uncontrolled-vehicle-falls-into-canal-young-man-dies-cousin-saved-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11964-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनियंत्रित गाड़ी नहर में गिरी, युवक की मौत, चचेरा भाई बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनियंत्रित गाड़ी नहर में गिरी, युवक की मौत, चचेरा भाई बचा
Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव ककरोई के पास करियर लिंक चैनल नहर में गिरी स्कार्पियो को निकलवाती पुलिस। संवाद
गांव ककरोई के पास करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में गिरी स्कार्पियो
गाड़ी में सवार होकर गांव हलालपुर से रोहट होते हुए सोनीपत आ रहे थे तीनों चचेरे भाई
पुलिस ने शाम क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया
सोनीपत। गांव ककरोई के पास बेकाबू हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक व उनका चचेरा भाई बचकर बाहर निकल आए। तीसरा चचेरे भाई का पता नहीं चल सका है। परिजन व पुलिस नहर में लापता युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गांव हलालपुर निवासी अनिल कुमार, उनके चचेरे भाई सुमित व सहदेव शुक्रवार शाम को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गांव से सोनीपत के लिए चले थे। गाड़ी सुमित चला रहा था। पुलिस के अनुसार वह हलालपुर से वाया रोहट होते हुए सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब गाड़ी गांव ककरोई के पास सीएलसी नहर के पुल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार सहदेव की मौत हो गई। नहर में गिरने के बाद किसी तरह चालक अनिल को बचा लिया गया। वहीं उनके तीसरे चचेरे भाई सुमित का सुराग नहीं लग सका है। राहगीरों ने गाड़ी नहर में गिरने से की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। मामले की सूचना युवकों के परिजनों को दी गई। नहर में गिरे सुमित की तलाश में पुलिस व परिवार के सदस्य लगे हुए हैं।
वर्जन
गांव ककरोई के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई जिससे गाड़ी सवार युवक की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। तीसरे युवक को बचा लिया गया। मामले की जांच जारी है।-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।