फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unannounced power cuts have increased people's problems.

Sonipat News: अघोषित बिजली कट ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

Thu, 28 May 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts have increased people's problems.
गन्नौर। क्षेत्र में लगातार हो रहे अघोषित बिजली कट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में लग रहे लंबे कट के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद हो रहे हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संदीप सिंघल, गौरव जैन, मोहित सैनी और पंकज खन्ना ने बताया कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं। क्षेत्र में बिजली चोरी कम होने से लाइन लॉस भी पहले की अपेक्षा काफी घटा है, इसके बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि हर साल गर्मी के मौसम में बिजली संकट और अघोषित कट की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते। रात के समय लगने वाले बिजली कट सबसे अधिक परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में रोष है। बिजली कटों का असर घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों की तुलना में गर्मियों में बिजली का लोड बढ़ जाता है, जिससे फाल्ट की संख्या भी बढ़ रही है। समस्या से निपटने के लिए शहर में जर्जर तार बदलने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही बिजली कटों की संख्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed