फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths looted e-rickshaw at knife point by taking it on rent

Sonipat News: किराये पर लेकर दो युवकों ने चाकू की नोक पर लूटा ई-रिक्शा

Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two youths looted e-rickshaw at knife point by taking it on rent
गन्नौर। गांव डिंडार के पुल के पास दो युवकों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई करने के बाद चाकू की नोक पर ई रिक्शा लूट लिया। युवक जाते समय चालक के मुंह पर कपड़ा लपेट कर खाई में फेंक दिया। किसी तरह से वह बाहर निकला और इसकी सूचना डायल 112 पर दी।
विज्ञापन

पानीपत के गांव भापरा निवासी संजय ने खुबडू झाल चौकी पुलिस को बताया कि वह समालखा में ई रिक्शा चलाता है । 22 अप्रैल की रात दस बजे समालखा पुल के नीचे खड़ा था। इस दौरान दो युवक आए और बली कुतुबपुर गांव जाने की बात कही। उसने युवकों से 400 रुपये किराया मांगा। वह दोनों युवकों को लेकर बली कुतुबपुर जा रहा था तो गांव डिंडार नहर पुल के पास लघुशंका करने के लिए रिक्शा रुकवा लिया। जैसे ही उसने ई रिक्शा रोका तो पीछे से एक युवक ने गर्दन पर कपड़ा डाल दिया और दूसरे ने कमर पर चाकू लगा दिया। उसे नीचे खाई में फेंककर उसका ई रिक्शा लेकर भाग गए। खुबडू झाल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुखबीर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed