फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died in the septic tank due to the negligence of the contractor

ठेकेदार की लापरवाही से गई सेप्टिक टैंक में दो युवकों की जान

Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in the septic tank due to the negligence of the contractor
गांव हलालपुर के पास फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने उनके साथी कर्मी के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने पीजीआई, रोहतक में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नेपाल के जिला बांके के गांव खैड़चा युवक गांव हलालपुर में रहते हुए गांव के ही सनवेश के पास काम करते थे। जिसका सेप्टिक टैंक की सफाई का काम है। बुधवार को श्रवण, धर्मेंद्र, राजन व राजीत राम गांव में एक प्लाईवुड फैक्टरी में टैंक की सफाई करने पहुंचे थे। ट्रैक्टर को राहुल नाम का युवक चला रहा था। राजीत राम का कहना है कि टैंक की सफाई के लिए उन सभी ने सुरक्षा उपकरणों की मांग की तो उन्हें कोई उपकरण मुहैया नहीं करवाया गया। ऐसे में बगैर जरूरी सुरक्षा उपायों के ही वह फैक्टरी के टैंक की सफाई करने लगे। एक बार टैंकर को भरकर चालक राहुल उसे खाली करने के लिए चला गया। इसी दौरान टैंक की सफाई के लिए जो पाइप लगाया गया था वह टैंक के अंदर जा गिरा। जिसे निकालने के लिए श्रवण नीचे उतरा तो वह जहरीली गैस की चपेट में आने से वहीं पर बेहोश हो गया। ऐसे में धर्मेंद्र श्रवण को बाहर निकालने के लिए नीचे उतार गया और टैंक के अंदर वह खुद भी बेहोश हो गया। जिसके बाद फैक्टरी के कर्मियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और खरखौदा के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। जहां पर पहले धर्मेंद्र को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया व कुछ समय बाद इलाज के दौरान श्रवण की भी मौत हो गई थी। राजीत राम ने अपने मालिक सनवेश पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed