फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two wards will be increased in the corporation, ward demarcation will be completed soon

Sonipat News: निगम में बढ़ेंगे दो वार्ड, जल्द पूरी होगी वार्डबंदी

Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two wards will be increased in the corporation, ward demarcation will be completed soon
फोटो 24: सोनीपत लघु सचिवालय में निगम पार्षदों व अ​धिकारियों के सा​थ बैठक करते उपायुक्त सुशील सा
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर जनसंख्या को देखते हुए नगर निगम में दो वार्ड बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में वार्डों की संख्या 22 हो जाएगी। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्डबंदी का कार्य जारी है। इसको लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि वह जनसंख्या के आधार पर वार्ड की संख्या बढ़ाएं। वार्डों की संख्या बढ़ाए जाने से एक वार्ड में 16 से 20 हजार तक वोटों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के डाटा के आधार पर सभी वार्डों में जनसंख्या को लिया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वार्डबंदी इस तरह करें कि सभी वार्डों में समान जनसंख्या व क्षेत्र का संतुलन स्थापित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक परिवार के सभी वोट एक ही वार्ड में हो न कि सभी की अलग-अलग क्षेत्र में वोट बंट जाए। उन्होंने बताया कि अगली बैठक 6 अक्तूबर को होगी जिसमें अधिकारियों के साथ वार्डबंदी को लेकर फिर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वार्डबंदी होने के बाद सभी बीएलओ के साथ बैठक की जाएगी ताकि स्थानांतरित मतदाता व जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनके फॉर्म 7 से संबंधित कार्य किए जा सकें।


इस दौरान मेयर राजीव जैन, निगम आयुक्त हर्षित कुमार, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह, पार्षद पुनीत राई, हरिप्रकाश सैनी, अतुल जैन, इंदू वलेचा, सुरेंद्र नैय्यर व नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed