फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two supervisors accused of selling goods worth Rs 20 lakh from the warehouse

Sonipat News: दो सुपरवाइजर पर गोदाम से 20 लाख का सामान बेचने का आरोप

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two supervisors accused of selling goods worth Rs 20 lakh from the warehouse
राई (सोनीपत)। बहालगढ़ स्थित मार्केटिंग फर्म में कार्यरत दो सुपरवाइजर बिल से ज्यादा माल ट्रक में लोड कराकर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। आरोप है कि दोनों अब तक 20 लाख रुपये के सामान की गड़बड़ी कर चुके हैं। शक होने पर कंपनी के सीनियर मैनेजर ने एक ट्रक चालक के माध्यम से उनकी हेराफेरी पकड़ ली। बहालगढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली स्थित टीडीआई सिटी निवासी विजेंद्र सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह खेवड़ा रोड बहालगढ़ में स्थित आदर्श मार्केटिंग कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं। इस फर्म में खेवड़ा निवासी सुशील ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर है और गांव सेवली का राजेंद्र लोडिंग सुपरवाइजर है। कंपनी से काफी समय से माल गायब हो रहा था। सीसीटीवी चेक किए, लेकिन कोई भेद नहीं लगा। इस बीच उनको सूचना मिली कि सुपरवाइजर सुशील व राजेंद्र ही कंपनी में गड़बड़ी कर रहे हैं। दोनों अन्य साथियों के साथ मिलकर गोदाम से जाने वाले ट्रकों में बिल और कागजात से ज्यादा माल लोड कर गड़बड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जांच के लिए चालक धर्मेंद्र को आरोपियों से अतिरिक्त माल लेने के लिए तैयार किया। विजेंद्र सिंह ने बताया कि जब धर्मेंद्र की गाड़ी लोड होने के लिए गोदाम में गई तो चालक ने इनसे अतिरिक्त माल देने की बात की। ये दोनों तुरंत ही बिल से ज्यादा माल ट्रक में लोड करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने 10 अक्तूबर को ट्रक में प्रतिष्ठित कंपनी के नमक के 20 कट्टे अतिरिक्त लोड करा दिए। इनकी कीमत 28 हजार रुपये थी। यह माल उन्होंने चालक धर्मेंद्र से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में सामान की जांच की तो पता चला कि लगभग 20 लाख रुपये का माल गोदाम से गायब हैं। पुलिस ने सुशील और राजेंद्र पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed