{"_id":"613f9cb68ebc3e17096d3c71","slug":"two-people-lost-their-lives-in-separate-road-accidents-sonipat-news-rtk623876852","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गई दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गई दो लोगों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली व सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
यूपी के जिला कासगंज के गांव नांगल दुर्ग निवासी कुंवरपाल सिंह ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह बारोटा में तंबाकू फैक्टरी में काम करता है। उसका भाई उदयवीर भी करीब नौ साल से इसी कंपनी में काम कर रहा था। वह 11 सितंबर की रात को करीब आठ बजे बारोटा से सब्जी लेकर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसके भाई को चपेट में ले लिया। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उसके भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं सेक्टर-15 आउटर पर ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खंभे से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। गांव कामी निवासी विनोद (25) को-ऑपरेटिव बैंक में कर्मचारी था। उनका परिवार फिलहाल सोनीपत में रहता है। वह रविवार शाम को खेवड़ा में अपने दोस्त के पास गया था। वह देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-15 आउटर पर हादसे का शिकार हो गया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।