फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two people are in critical condition after drinking contaminated water, Municipal Corporation collects samples

Sonipat News: दूषित पानी पीने से दो की हालत गंभीर, नगर निगम ने भरे सैंपल

Fri, 17 Oct 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two people are in critical condition after drinking contaminated water, Municipal Corporation collects samples
फोटो : 23: सोनीपत में दू​षित पानी से बीमार बच्ची को अस्पताल ले जा रही महिला। संवाद
सोनीपत। अग्रसेन चौक के पास आवासीय कॉलोनियों में कई लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। एक के बाद एक कई लोग जब बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे तो हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी श्रमिक बीमार हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर नगर निगम ने ने पानी के जांच के लिए सैंपल लिए हैं। शुक्रवार की सुबह शहर की राजीव कॉलोनी, शिव कॉलोनी में रहने वाले कई श्रमिकों को अस्पताल लाया गया। सभी को उल्टी एवं दस्त हो रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को फूड पॉइजनिंग का शिकार होना बताया है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी में रहने वाली पूनम (30) और शिव कॉलोनी निवासी अनीता (32), पूजा, ऋषि कुंज के हिमांशु को अस्पताल लाया गया। उनका कहना था कि पानी से दुर्गंध आ रही थी। उसके पीने के बाद हालत बिगड़ी है। नगर निगम के एसडीओ अमित कुमार का कहना है कि जेई को मौके पर भेजकर पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
ये लोग हुए बीमार
बीमार मरीजों में अग्रसेन राजीव कॉलोनी की पूनम को उल्टी की शिकायत हुई। शिव कॉलोनी निवासी सिकंदर की पत्नी अनीता को भी यही शिकायत थी। गढ़ी क्षेत्र की पूजा, ऋषि कुंज कॉलोनी के हिमांशु, जीवन नगर की 5 वर्षीय खुशी को नागरिक अस्पताल लाया गया।

फोटो : 23: सोनीपत में दूषित पानी से बीमार बच्ची को अस्पताल ले जा रही महिला। संवाद

फोटो : 23: सोनीपत में दूषित पानी से बीमार बच्ची को अस्पताल ले जा रही महिला। संवाद

फोटो : 23: सोनीपत में दूषित पानी से बीमार बच्ची को अस्पताल ले जा रही महिला। संवाद

फोटो : 23: सोनीपत में दूषित पानी से बीमार बच्ची को अस्पताल ले जा रही महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed