{"_id":"66241250cd754c27bf080aa4","slug":"two-named-for-mining-from-panchayat-land-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117138-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंचायती जमीन से खनन करने पर दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंचायती जमीन से खनन करने पर दो नामजद
Sun, 21 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर में पंचायती जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठाने के आरोप में गन्नौर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से मिली शिकायत में बताया कि गांव खेड़ी गुज्जर में पंचायती जमीन व खाल नंबर 133 से ऋषिपाल व सोनू ने अवैध रूप से मिट्टी उठाई है। इस दौरान उन्होंने पंचायती जमीन में लगे पत्थर के निशानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मिट्टी उठान के दौरान आरोपियों ने खेड़ी गुज्जर से भौरा रसूलपुर रोड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से खेडी गुज्जर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव, मौके के फोटो सहित नकल जमाबंदी व निशानदेही रिपोर्ट भी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन