फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two more accused arrested in youth's murder case

Sonipat News: युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in youth's murder case
फोटो : 20 : खरखौदा में युवक के हत्यारोपियों हथकड़ी डाल पैदल लेकर जा रही पुलिस। संवाद
खरखौदा। पिपली में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में खरखौदा पुलिस ने दो और आरोपियों खरखौदा निवासी विक्की और पिपली निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आरोपी पूर्व सरपंच समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पुलिस ने पैदल ही अस्पताल और कोर्ट लेकर गई।
विज्ञापन



पिपली गांव के 27 वर्षीय अजय ने 10 नवंबर को पुलिस को बयान दिया कि रात को करीब आठ बजे खरखौदा स्थित जिम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर गांव के सरकारी स्कूल के पास हमला कर दिया गया था। हमले का आरोप गांव के ही ललित व अन्य पर लगाया था। षड्यंत्र गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास पर रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

अजय ने इलाज के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। अजय की मौत होने पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रामनिवास, आशीष, अजय, दीपक, ललित व कपिल को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब विक्की व सुनील की गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed