{"_id":"633c12162f9409442f7423d1","slug":"two-man-died-in-accident-at-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Accident: हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, यूपी से धान बेचने आ रहे थे सोनीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Accident: हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, यूपी से धान बेचने आ रहे थे सोनीपत
Tue, 04 Oct 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 04:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के गांव खिंदौड़ा निवासी सलाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका बेटा नाजिम (20) अपने चाचा यामीन (46) के साथ टाटा-एस (छोटा हाथी) में धान की फसल लोड करके गाजियाबाद से सोनीपत अनाज मंडी के लिए चला था।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के बहालगढ़-मेरठ रोड पर गौरीपुर बॉर्डर के पास ट्रक की टक्कर से टाटा एस सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों यूपी से टाटा-एस में धान लेकर सोनीपत अनाज मंडी आ रहे थे। दोनों को घायल होने पर यूपी के बागपत स्थित अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के गांव खिंदौड़ा निवासी सलाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका बेटा नाजिम (20) अपने चाचा यामीन (46) के साथ टाटा-एस (छोटा हाथी) में धान की फसल लोड करके गाजियाबाद से सोनीपत अनाज मंडी के लिए चला था। वह भी बाइक पर उनके पीछे चल रहा था। जब वह गौरीपुर बॉर्डर स्थित यमुना पुल पर पहुंचे तो सामने आ रहे तूड़े (भूसे) से भरे ट्रक चालक ने टाटा-एस में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी चला रहा नाजिम व यामीन घायल हो गए। उसकी बाइक पीछे होने के कारण वह बच गया। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को यूपी के बागपत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच की। पुलिस ने हादसे में शिकार हुए युवक के पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन