{"_id":"616c77a7694218360c618d41","slug":"two-farmers-fined-for-burning-crop-residue-sonipat-news-rtk627314872","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों पर जुर्माना
विज्ञापन
सोनीपत। खरीफ सीजन में धान कटाई शुरू होने के बाद जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं सामने आने लगी है। हरियाणा सैटेलाइट एप्लीकेशन सेंटर ने सोनीपत जिले में पांच स्थानों पर फसल अवशेष जलाने के स्थानों को चिह्नित किया है। जिसके बारे में कृषि विभाग को अवगत कराया गया है। कृषि विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो किसानों पर 2500-2500 रुपये जुर्माना लगाया है।
सैटेलाइट द्वारा फसल अवशेष जलाने की जो जगह चिह्नित की गई है। उसमें गांव कामी, बुटाना खेतलान, महमुदपुर, मातन व कोहला शामिल हैं। चिह्नित जगह का पता लगते ही टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जहां कोहला व महमुदपुर में फसल अवशेष जलते हुए पाए गए। संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया गया। तीन स्थानों पर फसल अवशेष जलाने के साक्ष्य नहीं मिले।
इस बारे में कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत ने कहा कि जिले में अब तक फसल अवशेष जलने के पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें दो जगहों पर फसल अवशेषों में आगजनी की घटना घटित हुई मिली है। तीन स्थानों पर आगजनी के साक्ष्य नहीं मिले। दो किसानों पर जुर्माना किया गया है।