{"_id":"635f6958c6a9052599282cfd","slug":"two-died-in-accident-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Accident: NH-334 बी पर टकराए बाइक और ऑटो, धान कटाई के लिए जा रहे थे युवक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Accident: NH-334 बी पर टकराए बाइक और ऑटो, धान कटाई के लिए जा रहे थे युवक, दो की मौत
Mon, 31 Oct 2022 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव नारायणपुर से अटल बिहारी (35) अपने आठ-दस साथियों के साथ धान की कटाई करने के लिए रोहतक के गांव चुलाना आ रहे थे। वह सोमवार सुबह बहालगढ़ पहुंचे थे। वहां से उन्होंने रोहतक के चुलाना के लिए एक ऑटो किराए पर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के नेशनल हाईवे-334बी पर राठधना के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी और उसके बाद पलट गया। हादसे में बाइक और ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव नारायणपुर से अटल बिहारी (35) अपने आठ-दस साथियों के साथ धान की कटाई करने के लिए रोहतक के गांव चुलाना आ रहे थे। वह सोमवार सुबह बहालगढ़ पहुंचे थे। वहां से उन्होंने रोहतक के चुलाना के लिए एक ऑटो किराए पर लिया था। ऑटो चालक अटल बिहारी व उसके साथियों को लेकर नेशनल हाईवे-334बी से होते हुए रोहतक की तरफ जा रहा था।
जब वह गांव राठधना के पास पहुंचे तो अचानक ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो सवार पांच लोगों को चोट आई। साथ ही बाइक सवार दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला मुकेश और उसका साथी सोनू घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर ऑटो सवार अटल बिहारी व बाइक सवार मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। मुकेश फूल बेचकर परिवार का गुजर-बसर करता था। वह साथी के साथ किसी काम से राठधना रोड स्थित ढाबे पर आया था। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।